सीबीएसई हैप्पी क्लासरूम प्रशिक्षण का आयोजन,शिक्षकों ने सीखे प्रभावी शिक्षण के नए आयाम

0
199

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई द्वारा आयोजित हैप्पी क्लासरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई,जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।प्रशिक्षण में प्रमुख संसाधन व्यक्तियों के रूप में आलोक विरमानी(प्रधानाचार्य,द सैपियंस स्कूल,झांसी) एवं रूबेन कुरियन मैथ्यू(ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल,झांसी) उपस्थित रहे।

दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभवों एवं ज्ञान के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया।प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि किस प्रकार कक्षा के वातावरण को सकारात्मक एवं आनंदमय बनाया जा सकता है,जिससे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में रुचि लें,बल्कि सीखने की प्रक्रिया को भी उत्साहपूर्वक अपनाएं।विभिन्न गतिविधियों,संवादात्मक सत्रों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को यह समझाया गया कि किस प्रकार शिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाया जा सकता है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ.कैलाश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए सभी शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का प्रसार हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में इटावा के विभिन्न विद्यालयों के अनेक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में सीखने का उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।यह प्रशिक्षण न केवल ज्ञानवर्धक रहा,बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here