Sunday, April 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांसी में हनुमान जयंती की धूम: 'जय श्रीराम' के जयकारों से गुंजायमान...

बांसी में हनुमान जयंती की धूम: ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ कस्बा

बांसी सिद्धार्थनगर। जनपद के बांसी कस्बे में हनुमान जयंती का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शीतल गंज स्थित पंचशिखा प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों और पंचशिका मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। संकटमोचन के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमान जी को सिंदूर, लाल वस्त्र और गेंदे के पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसरों में सुंदरकांड का पाठ और सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंग बली की जय’ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर के समक्ष आयोजित ‘जन जागरण कार्यक्रम’ स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ‘बागी’ ने अपने संबोधन में कहा भगवान श्री राम और हनुमान जी एक-दूसरे के पूरक हैं।

हनुमान जी महाराज भक्तों के अटूट विश्वास में विद्यमान हैं।सरोज जायसवाल “पंचशिखा मंदिर में पिछले 17 वर्षों से आयोजित हो रही हनुमान जयंती में इस वर्ष अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी है, जो जनता की गहरी आस्था का प्रतीक है।कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद दिखा। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक भारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

इस अवसर पर पंचशिखा मंदिर परिवार समीति सहित आयोजक मुन्ना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य उत्सव में समाजसेवी अमर पांडे, ऋषि श्रीवास्तव, जगदंबा मिश्रा, अमित तिवारी, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, ओ.पी. राय, आलोक त्रिपाठी, प्रभाष्कर राय, ईश्वर चंद्र दुबे और बृज बिहारी शुक्ल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular