Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeSliderCSK vs PBKS: 'थोड़ी चिंता तो होती ही है', बैक टू बैक...

CSK vs PBKS: ‘थोड़ी चिंता तो होती ही है’, बैक टू बैक जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने शेयर की ड्रेसिंग रूम की चैट

आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्‍स ने सीएसके को 5 विकेट से शिकस्‍त दी। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत और चेन्‍नई की बैक टू बैक हार है।

मैदान पर उतरने से पहले थोड़ी चिंता तो होती ही है, लेकिन आज हमने जिस तरह से शुरुआत की, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक खास शुरुआत थी। यह बात पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में जीत के बाद कही। चेन्‍नई के होम ग्राउंड एमए‍ चिदंबरम में पंजाब किंग्‍स ने सीएसके को 5 विकेट से शिकस्‍त दी।

चेन्‍नई की दूसरी हार

यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत और चेन्‍नई की बैक टू बैक हार है। पंजाब की जीत में उनके टॉप ऑर्डर ने अहम रोल प्‍ले किया। प्रियांश आर्य (39) और प्रभसिमरन सिंह (43) के बीच 26 गेंदों पर 61 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इसके बाद पिछले मैच के हीरो कूपर कोनोली ने 36 रन बनाए। वहीं कप्‍तान श्रेयस अय्यर (50) ने अर्धशतक लगाकर पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

श्रेयस ने की तारीफ

मुकाबले के बाद श्रेयस ने अपने बल्‍लेबाजों की जमकर तारीफ की। साथ ही अपनी बल्‍लेबाजी और युजवेंद्र चहल से 3 ओवर कराने के बारे में खुलासा किया। श्रेयस ने कहा, “प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन किया। पर्सनली मुझे लगता है कि जिस तरह से वे पिछले कई सालों से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें इस तरह की शुरुआत देते देखना अद्भुत है। मुझे खुशी है कि सभी को पहले दो मैचों में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जब भी हम दबाव वाली स्थिति में फंसें, तो लोगों को पता हो कि उससे कैसे निपटना है।”

पहले से तय नहीं होता

ड्रेसिंग रूम की बातचीत पर अय्यर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह पहले से तय नहीं होता, लेकिन हमने ड्रेसिंग रूम में तय किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम ऐसी ब्रांड ऑफ क्रिकेट खेलेंगे जिससे हम एक-दूसरे को इम्प्रेस कर सकें। इससे हमें खेल के प्रति एक तरह की स्पष्टता भी मिलती है।”

प्रियांश के बारे में उन्‍होंने कहा, “11 गेंदों में 39 रन बनाना, ऐसी शुरुआत हमें चाहिए, खासकर जब आप 208 रन चेज कर रहे हों। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए पिच बहुत अच्छी थी। जिस तरह से हमने शुरुआत की, 3 ओवर में 25 रन बने और फिर अचानक उन्होंने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी।”

चहल को नहीं मिले 4 ओवर

आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस मैच में अपने कोटे के 4 ओवर पूरे नहीं किए। इस पर पंजाब के कप्‍तान ने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि शिवम दुबे स्पिनरों के खिलाफ कितने खतरनाक हैं। चहल का एक ओवर बचा था और कई डोमेस्टिक प्‍लेयर स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए मैंने उस समय सीमर्स के साथ जाने का फैसला किया। चहल पिछले कुछ सालों में कितने प्रभावशाली रहे हैं। वह शायद अब तक आईपीएल के बेस्‍ट गेंदबाजों में से एक हैं। इसलिए जब भी मुझे कोई शंका होती है, मैं उनके पास जाता हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular