Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeItawaलक्ष्मी गैस एजेंसी संचालक तरनपाल सिंह ने जनता की सहूलियत के लिए...

लक्ष्मी गैस एजेंसी संचालक तरनपाल सिंह ने जनता की सहूलियत के लिए संभाली कमान

इटावा। वर्तमान में घरेलू व कमर्शियल गैस को लेकर शहर में अफवाहों का बाजार काफी गर्म है,लोग गैस पाने के लिए काफी परेशान हैं जबकि इटावा में गैस की कोई किल्लत नहीं है।गैस एजेंसियों पर बुकिंग के बाद आसानी से गैस मिल रही है।लक्ष्मी गैस एजेंसी के संचालक तरनपाल सिंह कालरा ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए स्वयं कमान संभाल रखी है और वह गैस एजेंसी पर बैठकर उपभोक्ताओं को पूरी तरह सन्तुष्ट कर रहे हैं।इससे एजेंसी पर लगने वाली भीड़ काफी हद तक नियंत्रित हो गई है।जो उपभोक्ता गैस एजेंसी पर परेशान हो रहे थे अब एजेंसी के संचालक तरनपाल सिंह कालरा उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान न होना पड़े।

लक्ष्मी गैस एजेंसी पर संचालक तरनपाल सिंह कालरा सहित पूरी टीम उपभोक्ताओं की सेवा के लिए तैनात है। परिणाम स्वरूप लक्ष्मी गैस एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है।विदित हो कि शहर में इस बात का भ्रम जोरों पर है कि गैस की किल्लत है इसलिए लोग गैस सिलेंडरों का स्टॉक करने के चक्कर मे परेशान हो रहे हैं जबकि लक्ष्मी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं।जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी की समस्या है तो इसके समाधान के लिए भी लक्ष्मी गैस एजेंसी पर एक टीम सक्रिय होकर कार्य कर रही है जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular