बस्ती। विकासखंड बस्ती सदर के सभागार में दस्तक संचारी रोग अभियान अप्रैल 2026 की संवेदीकरण बैठक जिला मलेरिया अधिकारी राजेश दुबे की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोग अभियान के उद्देश्य और क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। संचारी रोग अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जिला मलेरिया अधिकारी राजेश दुबे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि मस्तिष्क ज्वर रोग की रोकथाम के लिए एक समय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचारी रोग अभियान की शुरुआत की गई थी इसी के बाद से प्रतिवर्ष संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है।
इस समय स्वास्थ्य विभाग के अलावा 12 अन्य विभाग भी इसमें लगाए गए हैं दस्तक के तहत घरों पर जीरो से 16 वर्ग आयु 16 वर्ष के आयु के बच्चों के घरों पर स्टिकर लगाए जाते हैं उन्होंने बताया किसके पीछे यह पाया गया था कि जो मस्त जो भी मृत्यु हुई थी उसमें से जो है 60% बच्चे इसी आयु वर्ग के थे। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान की जानकारी भी ली। बैठक के दौरान रविंद्र चौधरी डी.सी. अखिलेश त्रिपाठी (BCPM) अविनाश श्रीवास्तव (HS), अमन श्रीवास्तव (BHW), नीतू सिंह पूनम सिंह (supervisor) ,सीमा कैसर जहां (asha sangini ) आदि उपस्थित रहे।





