क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा निवासी शिवकुमार (32) पुत्र रामलखन राजमार्ग पर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
वहीं, मौदहा क्षेत्र के बजरंगी डेरा निवासी पंकज (17) पुत्र मकरध्वज और गडरिया बांदा निवासी भोला (25) पुत्र जमुनिया मौदहा-कपसा मार्ग पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है और हालत में सुधार बताया जा रहा है।





