Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeLucknow52 हजार रूफ टॉफ सोलर लगाकर यूपी बना भारत में No. 1,...

52 हजार रूफ टॉफ सोलर लगाकर यूपी बना भारत में No. 1, लखनऊ 75 जिलों में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य योजना के तहत मार्च 2026 में 52,729 रूफ टॉप सोलर लगाकर देश में पहला स्थान हासिल किया है। यूपी ने महाराष्ट्र और गुजरात को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया।

लखनऊ। पीएम सूर्य योजना में उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महाराष्ट्र और गुजरात को पीछे छोड़ते हुए मार्च 2026 माह में सबसे अधिक रूफ टाल सोलर (आरटीएस) लगाने का काम यूपी में किया गया है। 52,729 घरों की छतों पर मात्र 31 दिन (मार्च माह) में रूफ टाप सोलर लगाकर उत्तर प्रदेश, भारत में नंबर एक पर आ गया है।

यूपी के बाद महाराष्ट्र में 40,699, गुजरात में 34,712 और केरल राज्य में 15,890 लोगों ने पीएम सूर्य योजना का लाभ लेते हुए अपने घरों में रूफ टाप सोलर लगवाने का काम किया। यूपी में फरवरी 2024 से 31 मार्च 2026 तक 4,48,237 लोग रूफ टाप सोलर लगवा चुके हैं।

इनमें यूपी का लखनऊ नंबर एक पर है। यहां 84 हजार से अधिक लोग पीएम सूर्य योजना का लाभ ले चुके हैं। चंद माह में यह आंकड़ा एक लाख के ऊपर होने का दावा किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य योजना हर माह एक नया रिकार्ड उत्तर प्रदेश में बना रही है। उनके मुताबिक पहले 52 हजार की संख्या 43 दिन में उत्तर प्रदेश ने हासिल की थी, अब 31 दिन में।

अब यह लक्ष्य और कम दिनों में हासिल किया जाएगा। उनके मुताबिक यूपी में लखनऊ नंबर एक पर है। इसके बाद अन्य जिलों में वाराणसी (35,069), कानपुर नगर (27,990), बरेली (19,237) और प्रयागराज (15,014) है।

पीएम सूर्य योजना के अंतर्गत लगने वाले रूफ टाप सोलर की सब्सिडी तेजी से लोगों को मिल रही है। इसलिए लोगों में उत्साह है, वर्तमान में कई वेंडरों के पास पीएम सूर्य योजना को लेकर वेटिंग है।

वेड़रों की संख्या भी चार गुना हो गई है। उनके मुताबिक आगामी योजना बनाकर यूपी नेडा काम कर रहा है, उद्देश्य है कि एक तरफ लोग आरटीएस लगवाए और चंद दिनों में उनकी केंद्र व राज्य से सब्सिडी भी आ जाए। इसके लिए यूपी नेडा लगातार प्रयास कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular