Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeखंड शिक्षा अधिकारी ने किया नवीन सत्र की पुस्तकों का वितरण

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया नवीन सत्र की पुस्तकों का वितरण

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

शाहजहांपुर, जनपद में सोमवार को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बादशाहनगर विकासखंड भावलखेड़ा मैं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड भावलखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाहजहांपुर ने की। प्रधानाध्यापक अजय कुमार माथुर ने कक्षा एक से लेकर 5 तक के बच्चों के परीक्षाफल की घोषणा की एवं अपनी कक्षा में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया कक्षा 5 में प्रथम स्थान पर दिव्या गुप्ता रही व कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर रिया दिव्यांशु दिव्या पायल प्रतिभा सुधांशु आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस दौरान स्कूल के बच्चे रिजल्ट पाकर खुश नजर आए मुख्य अतिथि ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पाठ्य पुस्तक विद्यालयों में भेजी जा रही है अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह नियमित अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झांसी की रानी मोबाइल की लत छोटे-छोटे बाल नाटकों की मनमोहक प्रस्तुति की। विद्यालय स्टाफ में सर्वेश नरवाल रश्मि रानी, जूनियर शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गंगवार कवित कुमार एवं तमाम अभिभावक गण उपस्थित रहे वहीं दूसरी तरफ पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बादशाह नगर में खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने वर्ष 2026 -27 के नवीन पाठक पुस्तकों का वितरण किया उन्होंने कहा इस वर्ष सत्र के आरंभ में ही पाठ्यपुस्तक हर बच्चे तक पहुंच जाएंगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular