Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeमामूली विवाद के चलते दुकानदार के बेटे को बुरी तरह पीटा

मामूली विवाद के चलते दुकानदार के बेटे को बुरी तरह पीटा

हालत गंभीर जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

कोतवाली अंतर्गत पचेहरी मोहल्ले वार्ड नंबर 3 में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बी बचाव किया। दबंग ने गली देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुक्रवार की रात लगभग 10.15 बजे पचेहरी वार्ड नंबर तीन मोहल्ले के निवासी राजेश कुमार अपने घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोग आकर जबरन दुकान को खोलने की बात करने लगे। मना करने पर राजेश के बेटे हैप्पी को बुरी तरह पीट दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगों ने मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने घायल युवक हैप्पी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक के पिता राजेश ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

राजेश का आरोप है कि गांव की ही करण अर्जुन और अभिषेक के साथ दबंगों ने उनके घर पर जाकर जबरन दुकान खोलने की बात को लेकर मारपीट करने लगे। जिससे उनके बेटे को गंभीर चोटें आई है। राजेश का आरोप है कि उनके बेटे को रिवाल्वर की बट से सर पर हमला किया गया जिससे उसका सिर फट गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular