Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद ने क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं को सदन में उठाया

सांसद ने क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं को सदन में उठाया

चन्दौली । सांसद डॉ विनोद बिंद ने लोकसभा सदन में अपने क्षेत्र भदोही एवं हंडिया की प्रमुख समस्याओं रेलवे ओवरब्रिज , अंडरपास एवं गंगा कटान को प्रमुखता से उठाया। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक जाम एवं रेल फाटकों पर हो रही असुविधा को देखते हुए शीघ्र रेलवे ओवर ब्रीज एवं अंडरपास निर्माण की मांग की, ताकि आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सके। साथ ही गंगा नदी के लगातार हो रहे कटान से प्रभावित गांवों की सुरक्षा हेतु स्थायी तटबंध निर्माण, कटान रोधी कार्य एवं त्वरित राहत की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया, जिससे किसानों की जमीन और लोगों के घर सुरक्षित रह सकें।

बताते चले कि अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद हर संभव प्रयास करते रहते है । इसके लिए वे सदन से लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री , सड़क परिवहन मंत्री , रेलमंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास व समस्याओं के समाधान को लेकर बराबर चर्चा करते रहते । सांसद डॉ विनोद बिंद ने बताया कि अपने लोकसभा क्षेत्र भदोही के विकास को लेकर हर संभव प्रयास करते है ।

अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, जैसे सड़कों का निर्माण, पुलों का विकास, और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही, वे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई परियोजनाएं भी ला रहे हैं। हमारा ध्यान स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है वहीं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular