Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeशाखा संगम कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह, जिम्मेदारियां तय

शाखा संगम कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह, जिम्मेदारियां तय

जिला प्रचारक ने खंड स्तर पर बैठकों में सौंपी जिम्मेदारियां

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जनपद सिद्धार्थनगर की ओर से 29 मार्च को जनपद मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड में भव्य शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में एक ही स्थान पर, एक ही समय में 100 शाखाएं लगाने की तैयारी की गई है, जिसे ऐतिहासिक प्रयोग माना जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवक युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। जिला प्रचारक विशाल ने खंड स्तर पर विभिन्न स्थानों पर बैठकें कर सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जिला प्रचारक विशाल ने बताया कि संघ के कार्यों में शाखा का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि यहीं से स्वयंसेवकों का निर्माण होता है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन नए-नए कार्यक्रमों के साथ शाखाओं के विस्तार पर विशेष जोर दे रहा है। इसी उद्देश्य से शाखा संगम की योजना बनाई गई है, जिसमें 100 शाखाएं एक साथ संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हर शाखा का अलग-अलग मुख्य शिक्षक होगा। सीटी की एक ध्वनि पर सभी शाखाओं में एक साथ ध्वज लगाया जाएगा और सामूहिक रूप से शाखा का विकिर (समापन) किया जाएगा। यह अनुशासन और संगठन शक्ति का अनूठा प्रदर्शन होगा, जो समाज पर गहरी छाप छोड़ेगा।

खंड स्तर पर तैयारियां तेज हैं। लोटन खंड में आयोजित समन्वय बैठक में सातों मंडलों से एक-एक शाखा की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए मनोज, अभिषेक और दिनेश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोगिया खंड में भी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

शोहरतगढ़ खंड में खंड कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह अखिलेश, हर्षित शर्मा, आयुष निगम, सूरज निगम तथा चिल्हिया मंडल में धनंजय सिंह और शनि मद्धेशिया सहित अन्य स्वयंसेवकों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

खंड कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को शाखा संगम में शामिल करने की योजना तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर सभी में उत्साह और ऊर्जा का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular