इटावा। सेवन हिल्स विद्यालय में विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यापक समझ बढ़ाने को लेकर कराई गई “मोशन सर्च टेलेंट”परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया।इस परीक्षा का उद्देश्य छात्र छात्राओं में कंपटीटिव एवं कॉम्प्रिहेंसिव सोच को जागृत करना है।परीक्षा में कक्षा 6 की श्रुति पाल ने 94.38% के साथ प्रथम स्थान तथा इशिता राजपूत ने 93.36%अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 7 के आदित्य ने 93.49% अंक पाकर प्रथम स्थान तथा शिवाजी पांडे ने 92.34% प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त किया l इसी क्रम में कक्षा 8 की पल्लवी ने 92.43 अंक पाकर प्रथम स्थान एवं किंजल राजपूत ने 92.15% अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 के आयुष कुमार ने 96.6% अंक पाकर प्रथम स्थान एवं माही पाल ने 95.76% अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 10 के आकांक्षा यादव ने 95.60% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त तथा वंशिका पांडे ने 95.20% अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 10 के अनंत मिश्रा ने 93.70% अंक पाकर प्रथम स्थान एवं ध्रुव चौधरी ने 90% अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 के वीर प्रताप सिंह ने 97.4% के साथ प्रथम स्थान एवं नैतिक गोयल ने 96.52% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इन सभी विजयी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने सर्टिफिकेट एवं मैडल देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के प्रतियोगी दौर में बच्चों को स्कूली पढ़ाई देने के साथ साथ उनमें अपनी शिक्षा पूरी होते होते ही जॉब और रोजगार सम्बन्धी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने का व्यापक ज्ञान बोध कराना ही इस परीक्षा का उद्देश्य है, जिसे आगे भी कराया जाता रहेगा।इस पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट एवं ट्रस्टी सुनील राजपूत भी शामिल रहे एवं उन्होंने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।





