महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों व आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षा संबंधी उपायों से अवगत कराना रहा। टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। उपस्थित छात्राओं को 1090, 1076, 112 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।





