इटावा। मेवाती टोला और उर्दू मोहल्ला से होकर गुजरने वाले शहर के मुख्य नाला चोक होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त,ईद बाले दिन भारी खलल पैदा होने से नागरिकों में भारी रोष है।जिलाधिकारी, अध्यक्ष व ईओ नगर पालिका को प्रेषित ज्ञापन में जलभराव से स्थायी तौर पर निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई, अरविंद पुल के नीचे सकरे जल निकास को चौडा कराने,नियमित सफाई कराने, कूडा करकट व अन्य वेस्ट सामिग्री को नाला में न डालने के लिए कानूनी एवं जनजागरण जैसे प्रभावी कदम उठाने आदि मांगे करते हुए ज्ञापन में कहा गया कि अगर समस्या का स्थायी समाधान न हुआ तो जनआंदोलन करना हमारी मजबूरी होगी।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड मुकुट सिंह ने प्रभावित क्षेत्र में जनसम्पर्क कर लोगों की आप बीती सुनी।मुकुट सिंह ने जिला प्रशासन और न0पा0परिषद से आग्रह किया कि समस्या को नजरंदाज कर हल्के में नही लिया जाना चाहिए और मानवीय सुविधाओ से आम लोगो को वंचित नही किया जाना चाहिए।नौजवान सभा के जिलामंत्री मोनू यादव,मु0 आरिफ,नूरैन,मु.अनवर,शकील,मोला वक्स,हनीफ,मुन्ना खां,जीशान,अफसाना, रहमान खां,रहमान खान,इरशाद,जोया, शाहिल वेगम,शायमा,चांदनी,जोया सहित दर्जनो स्त्री-पुरूषों ने एकत्रित होकर आगे आंदोलन का संकल्प लिया।





