Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeमेले में योजनाओं की जानकारी, युवाओं को रोजगार के अवसरों से किया...

मेले में योजनाओं की जानकारी, युवाओं को रोजगार के अवसरों से किया जागरूक

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के विकास और समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय मेले के तीसरे दिन आईटीआई फतेहपुर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर आमजन ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

मेले में महिला कल्याण, कृषि, उद्योग, आयुष, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, सूचना, सिंचाई, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 और 1930 के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।

वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित सांस्कृतिक दल “श्रीमंत संस्कृति जादूगर एंड पार्टी” ने जादू के माध्यम से सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों और छात्र-छात्राओं ने खूब सराहा। इसी क्रम में “नवनिर्माण के नौ वर्ष” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें MSME कानपुर के उपनिदेशक, बैंक ऑफ बड़ौदा के लीड बैंक प्रबंधक, पोस्टल बैंक तथा कौशल विकास विभाग की फतेहपुर इकाई ने युवाओं को ऋण, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular