HDFC बैंक के शेयर लगातार चौथे दिन गिरे, जिससे एक महीने में 15% की गिरावट आई। HSBC ने इसका टारगेट प्राइस 1070 से घटाकर 990 रुपये किया, हालांकि ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी।
शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच देश के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी (HDFC Bank Shares) मंदी और बढ़ गई है। शेयरों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी (HSBC) ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है।
23 मार्च को सुबह एचडीएफसी बैंक 763 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 751 रुपये तक पहुंच गए। इस बैंक शेयरों में गिरावट के बीच मार्केट एक्सपर्ट ने ट्रेड के लिहाज से अहम लेवल दिए हैं।
और कहां तक गिर सकते हैं HDFC Bank शेयर?
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के शेयरों के लिए 740 रुपये का लेवल अहम सपोर्ट है, अगर यह टूटता है तो स्टॉक 730 रुपये तक जा सकता है। वहीं, ऊपर की ओर 765 रुपये का स्तर शेयर के लिए अहम रेजिस्टेंस है, जिसके ब्रेक होने पर 780 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
ब्रोकरेज फर्म ने क्यों घटाया टारगेट प्राइस?
ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष का इस्तीफा कॉरपोरेट गवर्नेंस संबंधी चिंताओं के बजाय मतभेद की वजह से हुआ है। ऐसे में ब्रोकरेज ने शेयर पर टारगेट प्राइस 1070 से घटाकर 990 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।





