HomeMarqueeभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, एसएसबी-एपीएफ ने किया संयुक्त गश्त

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, एसएसबी-एपीएफ ने किया संयुक्त गश्त

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी खुनुवा द्वारा नेपाल की एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के साथ संयुक्त गश्त की गई।

इस संयुक्त गश्त के दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। साथ ही सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई से सीमा पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलती है और दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है। संयुक्त गश्त के दौरान जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular