भाईचारा से मनाए त्यौहार एस डी एम सदर
लोटन सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली लोटन प्रांगण में आगामी ईद उल फितर त्यौहार व रामनवमी को लेकर बुधवार को संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक एस डी एम सदर कल्याण सिंह मौर्य व सी ओ सदर विश्वजीत सौरयान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में एस डी एम सदर ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक है जो भी त्योहार रहे उसे भाई चारे से मनाना चाहिए।
उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर देश का अमन चैन खराब करने की कोशिश करते है ऐसे लोगो से सावधान रहने की आवश्यकता आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ त्योहार मनाए चाहे आगामी ईद उल फितर का त्योहार हो या हिन्दू धर्म का नवरात्रि पर्व हो किसी भी त्योहार पर समस्या नही होनी चाहिए। कोई भी धार्मिक कार्य रोड़ पर नही होना चाहिए।ईद की नमाज रोड़ पर नही पढना है।
तेज आवाज मे किसी भी धर्म स्थल पर माइक नही बजना चाहिए।किसी भी अराजक तत्व को माहौल बिगाड़ने की शासन प्रशासन अनुमति नही देता है माहौल खराब करने वाले पर सख्त कार्रवाई कि जायेगी।ईद के दिन ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों से सी ओ सदर ने अपने सम्बोधन में कहा सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने और गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने को कहा गया।
बैठक में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज,उप निरीक्षक गोपाल यादव,उप निरीक्षक वकील अहमद,उप निरीक्षक रवीन्द्र यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी, कमलेश कुमार चौरसिया, रिंकू पाण्डेय, मनोज कुमार कन्नौजिया ,अरविंद पाण्डेय,नजरे आलम, मौलाना मो०रजा, मौलाना अब्दुल्लाह,सुनील तिवारी,निसार अहमद, रहमान खान,गंगा राम यादव,राहुल गुप्ता, कैलाश कन्नौजिया,अबुल बरकात,महबूब अलाम, महेश युनुस,सलाम अहमद,नसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।





