केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका 1, 2 व बाल वाटिका 3 व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक लिए जायेंगे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका 1, 2 व बाल वाटिका 3 व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गई है। प्रवेश के लिए पूरा शेड्यूल केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से स्टार्ट होकर 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को केवीएस में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
डेट वाइज पूरा शेड्यूल
अविभावकों की जानकारी के लिए यहां एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल दिया जा रहा है। आप उसी को ध्यान में रखकर अपने बच्चों के एडमिशन के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 मार्च 2026
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 02 अप्रैल 2026
- प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि (बाल वाटिका 1, 2 व 3): 08 अप्रैल 2025
- प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि (कक्षा 1): 09 अप्रैल 2025
- 2nd प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026
- 3rd प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की डेट: 21 अप्रैल 2026

बाल वाटिका एवं कक्षा 1 में दाखिले के लिए आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से एडमिशन के लिए कक्षा के अनुसार आयु सीमा पहले ही निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में अविभावक उम्र को देखते हुए अपने बच्चों को प्रवेश दिलवा सकते हैं।
कक्षा उम्र
बाल बाटिका 1 3 से 4 वर्ष के बीच
बाल बाटिका 2 4 से 5 वर्ष के बीच
बाल बाटिका 3 5 से 6 वर्ष के बीच
कक्षा 1 6 से 8 वर्ष के बीच
आवेदन करने का तरीका
KVS Admission 2026-27 Online Form भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर वेबसाइट के होम पेज पर एडमिशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) लिंक पर क्लिक मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन होने के बाद Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
सभी अभिभावक ध्यान रखें कि केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी कैटेगरी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एडमिशन से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।





