बिहार आईटीआई एंट्रेस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। छात्र ऑनलाइन माध्यम से 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की ओर से आईटीआई प्रवेश परीक्षा (Bihar ITICAT 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी छात्र बिहार के संस्थानों से आईटीआई करना चाहते हैं वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 14 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन एवं 15 मार्च तक फीस जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से बीसीईसीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट होने की डेट 16 मार्च 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 14 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 16 से 17 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 8 मई 2026
संभावित परीक्षा तिथि 17 मई 2026
आईटीआई में एडमिशन के लिए योग्यता
- बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने बिहार बोर्ड या सीबीएसई बोर्ड से माध्यमिक (10th) गणित। विज्ञान विषयों के साथ या इसे समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- जो छात्र बोर्ड परीक्षाएं दे रहे हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
- 1 अगस्त 2026 के अनुसार छात्र की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए।
- मैकेनिक, मोटर व्हीकल एवं ट्रैक्टर व्हीकल के लिए न्यूनतम उम्र 17 वर्ष होनी अनिवार्य है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-
आवेदन पत्र भने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना है।
होम पेज पर आपको ऑनलाइन आईटीआई फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी है।
अब आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले छात्रों को 750 रुपये, पीएच/ दिव्यांग को 430 रुपये एवं एससी, एसटी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ब्रोशर का अवलोकन कर सकते हैं।





