HomeMarqueeबीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन

बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन

लखनऊ. क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (200 बेड) का भव्य उद्घाटन आज बीएन कॉम्प्लेक्स, बक्शी का तालाब, लखनऊ में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के. एन. सिंह पटेल उपस्थित रहें और उद्घाटन किया , जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन महेश सिंह पटेल द्वारा की गई.

अतिथियों का स्वागत करते हुए वाईस चेयरमैन रजत पटेल ने बताया की बी एन हॉस्पिटल क्षेत्र की जनता के लिए बहुत ही उपयोगी होगा तत्काल इलाज मिल सके इसके लिए एम्बुलेंस का पूरा नेटवर्क तैयार किया गया हैँ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्पिटल में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरो साइंसेज, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा सहित कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

साथ ही आईसीयू, पीआईसीयू और क्रिटिकल केयर जैसी सुविधाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर उद्यमी राकेश सिंह,संदीप चौहान, डॉ के के सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रताप सिंह वर्मा, डॉ रमेश सिंह,आर्किटेक्ट सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
उद्घाटन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया , जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular