Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeकर्नलगंज में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर, सीएचसी...

कर्नलगंज में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर, सीएचसी प्रशासन मौन।

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों नाक के नीचे नियम कायदे की उड़ रही धज्जियां

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी और मिलीभगत के चलते अवैध अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। तहसील परिसर के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आसपास तथा पूरे कस्बे में कई सेंटर बिना मानक और नियमों के संचालित हो रहे हैं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ केंद्रों की शिकायत पर महज औपचारिकता के तौर पर छापेमारी की गई थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय कथित लेन-देन के बाद इन केंद्रों की गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं। कई जगहों पर न तो योग्य रेडियोलॉजिस्ट मौजूद हैं और न ही प्रशिक्षित तकनीशियन, फिर भी महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी के चलते इन केंद्रों से जारी होने वाली रिपोर्टों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना योग्य चिकित्सकीय निगरानी के की गई जांच से मरीजों को गलत रिपोर्ट मिलने का खतरा बना रहता है, जिससे इलाज प्रभावित हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। जिला स्वास्थ्य प्रशासन की नजर के बावजूद सीएचसी के नाक के नीचे यह गोरखधंधा बेखौफ चल रहा है।

जिससे अयोग्य संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं और आम जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं विभागीय अनदेखी के कारण कर्नलगंज में लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ जारी है। लोगों ने प्रशासन से अवैध रूप से संचालित इन सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जानकारी करने के लिए सीएचसी अधीक्षिका के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular