Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeSliderहरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को छठी बार ट्रॉफी उठाने का बताया...

हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को छठी बार ट्रॉफी उठाने का बताया राज, रोहित शर्मा को लेकर दी खास सलाह

आईपीएल 2026 से पहले हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को खास सलाह दी है। उन्होंने रोहित शर्मा के लिए टीम मैनेजमेंट से कुछ मांग की है, जो टीम के हित में होगा।

मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में अब हिटमैन के फैंस उन्हें आईपीएल में लगातार एक्शन में देख सकेंगे। हालांकि, नए सीजन की शुरूआत से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई को बड़ा सुझाव दिया है।

हरभजन का कहना है कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा को मैदान पर रखना चाहिए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हरभजन का मानना है कि रोहित अगर मैदान पर रहते हैं, तो इससे टीम को फायदा होगा और वे कप्तान हार्दिक पांड्या की मदद कर सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 में रोहित अधिकतर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

हरभजन सिंह ने दी सलाह

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए हरभजन ने कहा, “रोहित शर्मा को 12वें खिलाड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। मुझे लगता है कि ये गलत है। वे जिस तरह के लीडर हैं, उनके जैसे खिलाड़ी को मैदान पर होना चाहिए। कठिन मैचों में जब आपको बड़े फैसले लेने की जरूरत होती है, तो ऐसे समय में कप्तान किसी के सहारे की जरूरत होती है। रोहित ऐसे ही हैं, जो हार्दिक पांड्या की मदद कर सकते हैं।”

आईपीएल 2023 में बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लगाया था। इसके तहत टीमें मैच के दौरान किसी भी समय प्लेइंग इलेवन के एक सदस्य को पांच नामित खिलाड़ियों में से किसी एक से बदल सकती हैं। इस नियम की वजह से ही रोहित सिर्फ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देते हैं और फील्डिंग बहुत ही कम करते हैं। हालांकि, हरभजन ने अब मुंबई इंडियंस से ऐसा नहीं करने का सुझाव दिया है।

मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला

5 बार की विजेता मुंबई ने पिछले सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। टीम ने आखिरी बार रोहित की कप्तानी में ही 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में वे आईपीएल 2026 छठी बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। अगर रोहित की बात करें, तो उन्होंने पिछले सीजन कमाल की बैटिंग की थी। हिटमैन ने 15 मैचों में खेलते हुए 418 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 29.86 और स्ट्राइक रेट 149.29 का रहा था। मुंबई इस सीजन अपना पहला मैच कोलकाता के खिलाफ 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular