Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeनेपाल का शातिर चोर गिरफ्तार,

नेपाल का शातिर चोर गिरफ्तार,

आरोपी शोहरतगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर चोरी की वारदातों में सक्रिय एक शातिर आरोपी को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी नेपाल का निवासी है और उस पर जिले के कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की टीम ने बुधवार रात करीब 10:13 बजे सिसवा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरख धोबी (28) पुत्र स्व. गोपाल धोबी, निवासी वार्ड नंबर 2 सेवरा, थाना कृष्णानगर, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में हुई है। वह मु0अ0सं0 37/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी का अपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर और ढेबरुआ थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल प्रभाकर यादव और कांस्टेबल धर्मनाथ यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular