Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarquee‘छात्राओं से संवाद’ का कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

‘छात्राओं से संवाद’ का कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से ‘छात्राओं से संवाद’ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने की। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

छात्राओं को सशक्त बनाने, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ने छात्राओं से निडर, जागरूक और निर्भीक रहने के साथ-साथ आत्मबल, स्वतंत्रता और समानता के विविध पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि वह कभी भी अपनी या अपने परिवार या मोहल्ले की महिलाओं से संबंधी किसी भी समस्या पर उनसे बात कर सकती हैं और उनका सहयोग ले सकती हैं।

संवाद के क्रम में छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा, एसिड अटैक संबंधी कानून और सतर्कता, बाल विवाह की समस्या, दूर दराज के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग और कैमरे की निगरानी, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रश्न भी पूछे जिनका यथोचित उत्तर अध्यक्ष द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में शाइस्ता परवीन, आकांक्षा सिंह, काजल, समायला नाज आदि छात्राओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन करते हुए लेफ्टिनेंट डॉ.शशिकला जायसवाल ने महिला आयोग की भूमिका उसके दायित्व और उसकी महत्ता से छात्राओं को परिचित कराया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ सारिका सिंह डॉ. शिखा सिंह, डॉ संगीता, महिला थाना प्रभारी नीतू के साथ महिला पुलिस, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी, महाविद्यालय की एनसीसी ,राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर की छात्राएं उपस्थिति रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular