अलीगढ़। अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने जनपद की कमान संभालते ही सख्ती दिखाई जिसका नतीजा है कि लापरवाह पुलिस कर्मियों को बक्शा नहीं जा रहा है।
निरीक्षक अमरेश कुमार त्यागी (पीएनओ- 902140545) व उ0नि0 सामून अली (892210697)* तैनाती थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ द्वारा विवेचना का समयबद्ध निस्तारण न करने व कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।
एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है कि पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें, यदि अनुशासनहीनता, लापरवाही व अवैध क्रिया-कलापों के आरोप संज्ञान में आते हैं तो सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।





