मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹38.49 करोड़ हस्तांतरित किए। उन्होंने साड़ी-वर्दी और बीमा प्रीमियम के लिए धनराशि दी।
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 38.49 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया। इसमें साड़ी-वर्दी के लिए 29.59 करोड़ व बीमा प्रीमियम के लिए 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि है।
सीएम योगी ने नेहा दुबे, मानसी साहू, पूनम तिवारी, मनोरमा मिश्रा को साड़ी और सेवा मित्र आकांक्षा (ब्यूटीशियन) व रत्ना भारती को यूनिफार्म प्रदान किया। रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने शानवी गुप्ता, काव्या कश्यप, नैंसी रावत, साक्षी कुमारी, अभिश्री गुप्ता व शायरा बानो को चेक प्रदान किया। महिला कल्याण विभाग की छाया बड़वल (बरेली) व उमैरा मेराज (लखनऊ) और महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस निरीक्षक नीलम राणा, मुख्य आरक्षी वेदवती व शिमला सिंह को सम्मानित किया।
सीएम योगी ने किया सम्मानित
बाल विवाह की रोकथाम तथा 181 महिला हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुमारी नैंसी (फतेहपुर), पायल (बागपत) और लखनऊ की स्नेहलता व दीप्ति को भी सम्मानित किया।
सीएम ने राजकीय गृहों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दुर्गा यादव (वाराणसी, हाईस्कूल में 85 फीसदी से अधिक अंक), मोहिनी पाल (लखनऊ, इंटरमीडिएट में 82 फीसदी अंक), स्नेहा यादव (हाईस्कूल में 95 फीसदी), श्रेया अवस्थी (हाईस्कूल में 89 फीसदी), अन्वी शुक्ला (हाईस्कूल में 86 फीसदी), कृतिका शर्मा (इंटरमीडिएट में 95 फीसदी) व प्रांशी (इंटरमीडिएट में 88 फीसदी) को सम्मानित किया।
शैलवी शारदा, कीर्ति करमचंदानी, आनंदी अग्रवाल व गीतांजलि को नारी शक्ति अवार्ड से पुरस्कृत किया। सरोजिनी नगर की गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह व लीलावती को मंच पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।
श्रम विभाग द्वारा सेवायोजित अपूर्वा, अमृता, शिवानी पांडेय, क्रुतुर एन, अमृता वाजपेयी, खुशी कांकर, साक्षी सिंह, अपूर्वा तिवारी, संगीता कुशवाहा व शिवांगी को नियुक्त पत्र सौंपे।
नियुक्ति पत्र भी दिया गया
सीएम ने 10 नवचयनित मुख्य सेविकाओं कामिनी मौर्य, सुनयना कुमारी, अंजुम फातिमा, रीता वर्मा, स्मृति कपूर, गुंजा गुप्ता, बबिता वर्मा, रूबी मौर्या, श्रद्धा तिवारी व सुमित्रा को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
आइसीडीएस के 50 वर्ष पूरे होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘आत्ममंथन’ का विमोचन किया। मुख्य सेविकाओं की क्षमतावृद्धि के लिए विकसित पुस्तिका ‘सारथी’ तथा श्रम विभाग के सौजन्य से उदिता फाउंडेशन की ‘नवदिशा’ पुस्तिका का भी विमोचन किया।





