Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeItawaसाढ़े पांच साल के अरशलान ने रखा रोज़ा, परिवार और मोहल्ले में...

साढ़े पांच साल के अरशलान ने रखा रोज़ा, परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल

इटवा सिद्धार्थनगर। इटवा गर पंचायत के वार्ड नंबर 15 राम जानकी नगर में इस बार रमज़ान के दौरान एक खास नज़ारा देखने को मिला। महज़ साढ़े 5 साल के अरशलान इद्दरिशी ने पहली बार रोज़ा रखकर सबका दिल जीत लिया।

अरशलान, सलीम इद्दरिशी के पुत्र और क्षेत्र में “डायमंड ट्रेलर” के नाम से जाने जाने वाले परिवार के पोते हैं। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने की उनकी इच्छा ने पूरे परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल बना दिया।

परिजनों के अनुसार, अरशलान कई दिनों से अपने बड़ों को रोज़ा रखते देख रहा था और खुद भी रोज़ा रखने की जिद कर रहा था। आखिरकार परिवार ने उसकी भावना का सम्मान करते हुए उसे रोज़ा रखने की अनुमति दी। सुबह सहरी के समय अरशलान समय से उठा और पूरे उत्साह के साथ सहरी की। दिनभर उसने धैर्य बनाए रखा और शाम को अज़ान के साथ रोज़ा इफ्तार किया।

मोहल्ले के लोगों ने भी अरशलान की हौसला-अफजाई की। किसी ने उसे दुआएं दीं तो किसी ने छोटे रोज़ेदार को मिठाई और तोहफे देकर प्रोत्साहित किया। परिवार के बुजुर्गों का कहना है कि बच्चों में धार्मिक संस्कार और अनुशासन की भावना इसी तरह से विकसित होती है।

रमज़ान के पवित्र महीने में अरशलान का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे बच्चों में बढ़ती समझ और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक मान रहे हैं।

इटवा में छोटे रोज़ेदार अरशलान की इस पहल ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular