गोरखपुर । रमजान के पाक महीने में पिपरापुर निवासी अली अख्तर,(समर)पुत्र शमशाद अंसारी ने 13 घंटे का अपना पहला रोजा रखकर मिसाल पेश की। कम उम्र में रोजा रखकर अली ने अपने परिवार और क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया।
बताया जा रहा है कि अली अख्तर ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ सहरी की और दिनभर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में समय बिताया। परिवार के लोगों ने बताया कि अली ने बिना किसी परेशानी के पूरे 13 घंटे का रोजा मुकम्मल किया।
अली के पहले रोजे की खुशी में परिजनों द्वारा लक्की मैरेज हाल तिवारीपुर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
इस मौके पर रिश्तेदारों, दोस्तों और मोहल्ले के लोगों को दावत-ए-इफ्तार में आमंत्रित किया गया। इफ्तार के दौरान नमाज अदा की गई और अली अख्तर की कामयाबी व सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं।
परिजनों ने बताया कि अली बचपन से ही नमाज और रोजे के प्रति जागरूक रहा है और इस साल उसने खुद रोजा रखने की इच्छा जताई थी।
अली अख्तर की इस पहल से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग भी उसकी हौसला अफजाई कर रहे हैं वही अली के नाना जमील अंसारी ने अपने नाती को ढेर सारी दुवाएं भी दी इस दौरान इरफान अंसारी इरशाद अंसारी अमीरउल्ला अंसारी सेराज अंसारी मोहम्मद नजीब आबिद उजैफा हसन जमील आदि सैकड़ों लोग रहे मौजूद।





