Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarquee86 मेधावी विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर्ड अवार्ड में चयन

86 मेधावी विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर्ड अवार्ड में चयन

जिला से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा दिखाने का अवसर

महराजगंज। जनपद के शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण समाचार है कि विभिन्न विद्यालयों के कुल 86 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन मॉडल/प्रोजेक्ट आधारित प्रतियोगिता हेतु किया गया है। चयनित विद्यार्थियों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है, जिससे विद्यालयों में उत्साह का माहौल है। इन चयनित अभ्यर्कोथियों को 10 हजार रुपए मिलेगा माडल विकसित करने के लिए मिलता हैं।

इस संबंध में नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद से 3357 बच्चों नामांकन हुआ था। बताया कि चयनित विद्यार्थियों के मॉडलों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक नवाचार, तकनीकी समाधान एवं समसामयिक विषयों पर आधारित अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा मॉडलों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

मूल्यांकन के दौरान नवाचार, विषय की प्रासंगिकता, प्रस्तुतीकरण, तकनीकी समझ एवं व्यावहारिक उपयोगिता जैसे बिंदुओं को प्रमुखता दी जाएगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, लखनऊ में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

राज्य स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को आगे राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जहाँ वे देशभर के विद्यार्थियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महराजगंज की शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular