Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeItawaडीएम,एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

डीएम,एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

इटावा। होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना भरथना एवं थाना जसवन्तनगर क्षेत्रांतर्गत संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान नगर के मुख्य मार्गों,संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन,क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर सुश्री आयूषी सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना, थानाध्यक्ष जसवन्तनगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।इटावा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular