Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपा द्वारा चलाये जा रहे दो दिवसीय किसान-मजदूर-नौजवान अधिकार सम्मेलन का हुआ...

सपा द्वारा चलाये जा रहे दो दिवसीय किसान-मजदूर-नौजवान अधिकार सम्मेलन का हुआ समापन

बांसी सिद्धार्थनगर। विकास खंड खेसरहा के ग्राम पंचायत छपवा के एक मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी के चल रहे दो दिवसीय किसान-मजदूर-नौजवान अधिकार सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से काफी संख्या में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, छात्र-छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ताओं शामिल हुए। सम्मेलन में किसानों की कर्ज माफी, फसल की उचित कीमत, रोजगार, युवाओं की शिक्षा-रोजगार व्यवस्था, मजदूरों के हक, महिलाओं की सुरक्षा और दलित-शोषित वर्ग के सामाजिक अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ता डा सुनीलम, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए किसानों के लिए लागत आधारित न्यूनतम समर्थन मूल्य, गन्ना मूल्य बकाया का तत्काल भुगतान, खाद-बीज संकट का समाधान, महंगाई पर नियंत्रण और बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किया।

इसके अलावा कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष लालजी यादव , पूर्व सांसद कुशल तिवारी, राममूरत यादव, विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी, पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, अनीता द्विवेदी,घिसियावन यादव, प्रदीप पथरकट्ट , मोनू दूबे मोहम्मद इदरीश पटवारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर विनोद यादव, एडवोकेट राम कृपाल मौर्य,नौशाद अहमद,कृष्ण कुमार त्रिपाठी, धीरु यादव, तुफेल अहमद, शेखर शुक्ला,ज्ञानेंद्र दिवेदी, मोनू चतुर्वेदी,सरवन यादव,अजय उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, प्रमोद अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular