डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड संख्या 12 के हबीबुल्लाह नगर निवासी आफताब आलम के 9 वर्षीय पुत्र आबान आलम ने अपना पहला रोजा रखा और और अल्लाहताला से सभी के लिए दुआये मांगी। रमजान के पवित्र महीने के दौरान तमाम बच्चे रोजे रखकर धार्मिक आस्था का परिचय देते है। नौ वर्षीय आबान ने भी अपना पहला रोजा रखा। परिजनों के अनुसार, आबान में रोजे को लेकर काफी उत्साह था और उसने पूरे दिन धैर्य तथा संयम के साथ रोजा पूरा किया। बिना कुछ खाए-पिए पूरे दिन रोजा रखकर अपने मजबूत इरादों और धार्मिक आस्था का सबूत दिया।
पिता आफताब आलम ने बताया कि बच्चे पर कोई दबाव नहीं था, बल्कि उसकी इच्छा और उत्साह को देखते हुए उसे पहला रोजा रखने दिया गया। बच्चे की मां अफरोज जहां ने बताया कि बेटे ने वक्त पर उठकर सेहरी किया फिर फज्र नमाज़ पढ़ने के बाद तिलावत किया। उसकी इच्छा है कि वह आगे भी रोजा रहेगा। उन्होंने बताया कि रोजा रखने से बच्चों में अनुशासन बढ़ता है और वे अपने धर्म व संस्कारों के प्रति जागरूक होते हैं। बच्चे के रोजा रखने पर परिवार के सभी सदस्यों सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चे के लिए दुआ की है।





