मान्यवर कांशीराम जयंती, डॉ अम्बेडकर जयंती और बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया
सिरमौर बुद्ध विहार,गंगौली की मासिक बैठक में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह और बुद्ध पूर्णिमा पर समारोह के आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में बुद्ध विहार के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई गई और अम्बेडकर जयंती के पहले निर्माण कार्य शुरू करने पर जोर दिया गया। 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम की जयंती अमेठी में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष मनाई जाएगी।
बैठक में जनसहयोग से बुद्ध विहार के विकास का निर्णय लिया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत के अभियंताओं से स्वीकृत/प्रस्तावित सम्पर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई। अगली बैठक 22मार्च को तय की गई है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती और संचालन ललित कुमार ने किया। बैठक में बुद्ध विहार प्रबंध समिति के संगठन सचिव संजय कुमार शास्त्री, राजेश अकेला, प्रचार सचिव डॉ नन्हे लाल, राजेन्द्र कुमार, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।





