Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeSliderT20 World Cup 2026: भारतीय टीम इस दिन खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच,...

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम इस दिन खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच, पूरा शेड्यूल आया सामने

भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली और जीत दिलाई।

भारत ने वेस्टइंडीज को कोलकाता में हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है और वे सेमीफाइनल में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

ये मैच दोनों टीमों के लिए वर्चुअल नॉकआउट की तरह था क्योंकि जिसे जीत मिलती, वो सेमीफाइनल में पहुंचता। ऐसे में भारत ने जीत हासिल कर टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। इंग्लिश टीम ने सुपर-8 में अपने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की की।

भारत का सेमीफाइनल मैच कब होगा?

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में आपस में टकराई थी। अब इस वर्ल्ड कप में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराने वाली हैं।

सेमीफाइनल की चारों टीमें

सेमीफाइनल के लिए चारों टीमें पक्की हो गई हैं। भारत की जीत के साथ चारों टीमों के नाम कंफर्म हो गए हैं। इससे पहले 3 टीमों के नाम सामने आ चुके थे। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने टॉप-4 में पहुंच गई हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को होगा।

संजू सैमसन बने जीत के हीरो

संजू सैमसन की पारी का नतीजा था कि टीम इंडिया ने जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 29 रनों के स्कोर पहला अभिषेक शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकि, संजू एक छोर पर डटे रहे और नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारत ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular