HomeMarqueeज्योतिष कॉल सेंटर संचालक पर पॉक्सो के तहत केस, मंदबुद्धि-बधिर नाबालिग ने...

ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक पर पॉक्सो के तहत केस, मंदबुद्धि-बधिर नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी गिरफ्तार।

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय मंदबुद्धि व मूक-बधिर नाबालिग के गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक अमिताभ तिवारी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी सुनने में कमजोर है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है।

वह अक्सर बीमार रहती थी, जिस कारण गर्भावस्था की जानकारी समय पर नहीं हो सकी। 22 फरवरी की शाम करीब छह बजे नाबालिग ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या ने बताया कि आरोपी और पीड़िता का परिवार पहले से परिचित था तथा आरोपी का घर पर आना-जाना था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी ने देर रात कोतवाली पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

बताया गया कि बुधवार देर रात आरोपी अमिताभ तिवारी स्वयं कर्नलगंज कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की जांच जारी है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular