Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeविकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मंत्री अजीत सिंह...

विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मंत्री अजीत सिंह पाल सख्त

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कानून व्यवस्था, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग को संवेदनशीलता के साथ निरंतर पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग और एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों के आसपास बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजित होने वाले ग्राम चौपालों के रोस्टर की सूचना पूर्व में ही जनप्रतिनिधियों को दी जाए। असंगठित श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन हेतु न्याय पंचायतवार कैंप आयोजित करने पर जोर दिया।

मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाएं और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था एवं गौचर भूमि में हरे चारे की बुवाई कराने को कहा। कृषि विभाग को उर्वरक व बीज की उपलब्धता बनाए रखने तथा किसानों को सुगमता से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान क्रय केंद्रों की सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया। जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, खनन कार्यों की मानकानुसार निगरानी, ओवरलोडिंग पर रोक तथा गुणवत्ताहीन निर्माण पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन करने को कहा।

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, विकास गुप्ता, जय कुमार जैकी, अवनीश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular