Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeBusiness'हमें पूरी दुनिया लूट रही थी मैनें तो बस...' ट्रंप ने अमेरिकी...

‘हमें पूरी दुनिया लूट रही थी मैनें तो बस…’ ट्रंप ने अमेरिकी टैरिफ पर क्या-क्या बोला?

Trump Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन (State of the Union) संबोधन में अमेरिकी टैरिफ का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इन टैरिफ का उपयोग अमेरिका के लिए बेहतर सौदे करने के लिए किया गया, क्योंकि अन्य देश सैकड़ों अरब डॉलर लूट रहे थे। ट्रंप ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अधिकांश देश और कंपनियां अपने समझौतों को बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने अमेरिका के स्वर्ण युग की बात की।

अमेरिका के राष्ट्रपति इस समय डोनाल्ड ट्रंप स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित कर रहे हैं। सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अमेरिकी टैरिफ के पक्ष में बोलकर दुनिया को खरी-खोटी सुनाई है। इनमें वो देश शामिल है, जो अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद डील से पीछे हटने पर विचार कर रहे थे।

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि अब अमेरिका का स्वर्ण युग आ चुका है। उन्होंने कहा कि मैंने इन टैरिफ का इस्तेमाल अपने देशों के लिए बेहतरीन सौदे करने के लिए किया। सब कुछ ठीक चल रहा था, जबकि दूसरे देश हमसे सैकड़ों अरब डॉलर लूट रहे थे। तब ये देश बड़े खुश थे। फिर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला आया। लेकिन अच्छी खबर यह है कि लगभग सभी देश और कंपनियां अपने किए गए समझौते को बरकरार रखना चाहते हैं।

स्टेट ऑफ द यूनियन क्या है?

संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल वार्षिक संबोधन होता है, इसे स्टेट ऑफ द यूनियन कहा जाता है। अगर अमेरिका संविधान को देखें तो अनुच्छेद II, धारा 3 के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति को समय समय पर कांग्रेस को देश की स्थिति के बारे में जानकारी देनी होती है।

सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर क्या कहा?

चार दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास व्यापक टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की आर्थिक और विदेश नीति के प्रमुख साधनों में से एक है। हालांकि ट्रंप ने एक अलग अधिकार के तहत 15% वैश्विक टैरिफ लगाया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला फिर भी एक झटका था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले प्रस्ताव दिया था कि टैरिफ से उनके कई वादे पूरे किए जाएंगे, जिनमें अमेरिकियों के लिए 2,000 डॉलर की छूट और अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर का राहत पैकेज शामिल है।

इस झटके को देखते हुए, यह देखना बाकी है कि ट्रंप अपने अधूरे वादों को कैसे पूरा करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular