Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनपद स्तरीय एकेडमिक समीक्षा बैठक में प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

जनपद स्तरीय एकेडमिक समीक्षा बैठक में प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बस्ती। जिला शिक्षा में प्रशिक्षण संस्थान के विवेकानंद सभागार में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार की उपस्थिति में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, राज्य संदर्भदाता समूह सदस्य, डायट मेंटर तथा एआरपी की जनपद स्तरीय मासिक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई।

जनपद में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को भाषा एवं गणित में ग्रेड लेवल दक्ष बनाने के उद्देश्य से उपचारात्मक शिक्षण पर एक महत्वपूर्ण जनपदीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आकलन आधारित समूह निर्माण, दक्षता आधारित चेकलिस्ट, वन पेजर के प्रयोग, टीएलएम गतिविधियों एवं ब्लूम टैक्सोनॉमी आधारित उन्नत शिक्षण रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रस्तुत रिमेडियल योजना की गहन समीक्षा करते हुए उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

डायट प्राचार्य ने अपने संबोधन में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी पर्यवेक्षक विद्यालय भ्रमण के दौरान निर्धारित बिंदुओं को पर्यवेक्षक पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज करें उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में आंकड़ों के आधार पर प्रत्येक विकासखंड द्वारा प्रेजेंटेशन कराया जाएगा जिसके आधार पर प्रगति की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बीएसए ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से पर्यवेक्षक पंजिका की समीक्षा करते रहें तथा उसकी समेकित रिपोर्ट जनपद स्तर पर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें जिससे निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में प्रगति का सतत अनुश्रवण किया जा सके उन्होंने आकलन आधारित लक्षित शिक्षण को प्रत्येक विद्यालय में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

डायट प्रवक्ता अलीउद्दीन द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के संदर्भ में सांख्यिकीय आंकड़े प्रस्तुत करते हुए समीक्षा की गई तथा प्रगति में सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना और विभिन्न तरीके सुझाए गए। बैठक का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया जिसमें सबसे पहले फ्री टेस्ट लिंक शेयर करके सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रीटेस्ट दिया गया और बच्चे किन बिंदुओं पर अपेक्षित दक्षता प्राप्त नहीं करते हैं पर समूह चर्चा की गई।

कई खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में सभी प्रतिभागियों को अपने अपने विद्यालयों में रिमेडियल योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने का संकल्प दिलाया गया। बैठक में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह, अशोक कुमार, प्रभात श्रीवास्तव, बड़कऊ वर्मा, डायट प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी, शशि दर्शन त्रिपाठी, डीसी आलोक त्रिपाठी, एसआरजी अंगद पाण्डेय, निपुण सेल से कृतिका, अनिका, सरस्वती सहित जनपद के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular