त्यौहार मे खलल डालने पर निपटेगी सख्ती से पुलिस
लोटन सिद्धार्थनगर ।कोतवाली लोटन प्रांगण मे रमजान माह व अगामी होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक थाना क्षेत्र के नागरिकों के साथ आयोजित किया गया । जिसमें लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने मौजूद लोगों से कहा कि त्योहार कोई भी हो सबको मनाने का अधिकार है। इसलिए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान का महीना चल रहा हिन्दू भाई लोगों का होली आने वाला है दोनों समुदाय का त्योहार साथ है लेकिन कही भी कोई समस्या रहती हो तो हमे अवगत कराये ताकी समय रहते समाधान निकाला जाये। होली त्योहार रंगो का है लेकिन कुछ लोग किचडो से होली खेलते है अबीर के रंगों का प्रयोग कर के त्योहार मनाया जा सकता है लेकिन कुछ शरारती लोग भाग व शराब पीकर त्योहार मनाते है मिट्टी व गोबर से परहेज करना चाहिए बहुत से लोगो को यह सब लगने से शरीर में नुकसान कर जाता है।
कुछ लोग त्योहारों में खलल डालने का प्रयास करते है असमाजिक तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता है मोटरसाइकिल लेकर होली के दिन इधर उधर न दौडे। सोसल मीडिया पर कोई भी बीडीओ वायरल हो रहा है तो उस पर ध्यान न दे।यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना फौरन स्थानीय पुलिस को दे । अगर कोई भी व्यक्ति त्योहारों में उपद्रव करने की कोशिश करेगा उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।एस आई दिलीप कुमार सोनी, राजेश कुमार यादव,लक्ष्मण, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी,प्रधान कमलेश कुमार चौरसिया, रिंकू पाण्डेय,पंकज वर्मा,मुसे सिंह, अब्दुल हकीम,अरबाज चौधरी,अजय,सुब्रत कुमार पाण्डेय,गंगा राम यादव,अरविंद पाण्डेय,निसार अहमद,कोमल मौर्या, सुरेश सहानी,दिनेश कुमार, रामनाथ मौर्या,भारत, गुड्डू,आदि लोग मौजूद रहे।





