इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने बेटे अगस्त्य पांड्या (Agastya Pandya) को करोड़ों रुपये का कार गिफ्ट की है।
इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भले ही अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से अलग हो गए हैं, लेकिन एक्स कपल अपने बेटे की साथ में परवरिश कर रहा है।
हार्दिक पांड्या चाहे जितना बिजी हों, वह अपने बेटे अगस्त्य पांड्या (Agastya Pandya) के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते हैं। हाल ही में क्रिकेटर ने अपने बेटे को एक बहुत ही महंगी कार गिफ्ट की है।
हार्दिक ने बेटे को गिफ्ट की कार
हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य को लग्जरी SUV कार Land Rover Defender गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा अपने बेटे के साथ कार की चाभी रिसीव कर रही हैं।
एक्स वाइफ ने महंगी कार की रिसीव
हार्दिक पांड्या ने बेटे को ब्लैक लग्जरी कार गिफ्ट की। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार के बगल में एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है, “पापा की तरफ से अगस्त्य के लिए।”
हार्दिक ने गर्लफ्रेंड का मनाया था बर्थडे
टी20 वर्ल्ड कप मैच (T20 World Cup Match) के बीच हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी थी और उन्हें गुलदस्ता दिया था।
कौन हैं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड?
नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। जब से हार्दिक ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है, तभी से वह खुलेआम अपनी लेडी लव पर प्यार लुटा रहे हैं। 25 साल की माहिका एक जानी-मानी मॉडल हैं जो मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब भी जीत चुकी हैं।
हार्दिक पांड्या ने जुलाई 2024 में नताशा स्टेनकोविक के साथ अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। दोनों शादी के चार साल बाद अलग हुए थे। नताशा जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह रियलिटी शो नच बलिये में भी नजर आ चुकी हैं।





