Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeEducationUP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड अंग्रेजी का पेपर खत्म, गणित एवं...

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड अंग्रेजी का पेपर खत्म, गणित एवं जीव विज्ञान पेपर 2 बजे से, Exam Analysis यहां करें चेक

यूपी बोर्ड 10th क्लास अंग्रेजी का पेपर आज पहली शिफ्ट में संपन्न हो चुका है। पेपर खत्म होने के बाद एग्जाम एनालिसिस चेक कर सकते हैं। इंटरमीडिएट मैथ्स व जीव विज्ञान का पेपर दूसरी शिफ्ट में आयोजित होगा।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं जारी हैं। आज माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा 10th क्लास का हिंदी का पेपर वहीं 12th क्लास के लिए जीव विज्ञान एवं गणित विषय का पेपर आयोजित करवाया जा रहा है। 10वीं अंग्रेजी का पेपर पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से लेकर 11:45 तक संपन्न हुआ है वहीं 12वीं कक्षा के गणित एवं जीव विज्ञान विषय का पेपर दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित करवाया जायेगा।

10th पेपर एग्जाम एनालिसिस

बोर्ड की ओर से 10वीं अंग्रेजी पेपर खत्म हो चुका है। परीक्षा केंद्र के छात्रों से बातचीत में पता चला है कि इस बार अंग्रेजी का पेपर न ही ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा सरल था। पेपर का स्तर मीडिया रहा है। ज्यादातर क्वेश्चन पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही थे।टीचर्स की ओर से किये गए एनालिसिस के मुताबिक जिन छात्रों ने अच्छी तैयारी की थी वे अंग्रेजी में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

अपरान्ह 2 से शाम 5:15 तक 12th गणित एवं जीव विज्ञान पेपर होगा आयोजित

यूपी बोर्ड की ओर से दूसरी शिफ्ट में इंटरमीडिएट बायोलॉजी एवं मैथमेटिक्स पेपर आयोजित होगा। परीक्षा संपन्न होने बाद आप पेपर के बारे में पूरी जानकारी यहां से हासिल कर सकेंगे।

क्लास 10th अंग्रेजी का पैटर्न

  • छात्र परीक्षा होने के बाद एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।
  • अंग्रेजी पेपर कुल 70 नंबर के लिए होता है।
  • प्रश्न पत्र के अंतर्गत खंड A में 20 सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है।
  • खंड B 50 अंकों के लिए होता है जिसमें प्रश्न क्रमशः 2, 3 एवं 4 अंकों के लिए होते हैं।

क्लास 12th पेपर पैटर्न

12th क्लास में गणित का प्रश्नपत्र 100 अंकों के लिए वहीं जीव विज्ञान का पेपर 70 नंबर का होता है। दोनों ही प्रश्नों में 9 सवाल होते हैं। प्रश्न पत्र में सवाल बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलता है। शुरुआत के 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए होते हैं।

12 मार्च तक आयोजित होंगी परीक्षा

यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं के लिए 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें से हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular