Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePoliticalमिशन असम पर प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई पर पाकिस्तान लिंक वाले आरोपों...

मिशन असम पर प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई पर पाकिस्तान लिंक वाले आरोपों को बताया गलत

प्रियंका गांधी ने असम दौरे पर गौरव गोगोई पर लगे पाकिस्तान लिंक के आरोपों को ‘गलत राजनीति’ बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को विकास और रोजगार पर ध्यान देने की सलाह दी, न कि पुराने मुद्दों को उठाने की। प्रियंका ने जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी और राहुल गांधी का बचाव भी किया, कहा कि सर्वाधिक मुकदमों का सामना करना गौरव की बात है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान से ¨लक के आरोप में गौरव गोगोई के परिवार और बच्चों को घसीटना ”गलत राजनीति” है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर बार-बार पाकिस्तान संबंधों के आरोप लगाए हैं।

प्रियंका ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री को नौकरियों, विकास और अगले पांच वर्षों की योजनाओं पर बात करनी चाहिए, न कि 10 साल पुराने मुद्दों को उठाना चाहिए।

गौरतलब है कि हिमंत ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2014 में उनसे असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की तारीख तय करने को कहा था, लेकिन राहुल गांधी के फोन करने के बाद स्थिति बदल गई।

असम दौरे पर प्रियंका गांधी

असम दौरे में प्रियंका ने जुबीन गर्ग को श्मशान घाट पर श्रद्धांजलि भी दी और कहा कि गायक असम के ”आत्मा की आवाज” थे। उनके हर शब्द में ”प्रेम और एकता का संदेश था। वह गुवाहाटी के सोनापुर पहुंचीं जहां जुबीन का अंतिम संस्कार हुआ था। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि सर्वाधिक मुकदमों का सामना करना गौरव का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular