Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homekhushinagarगहने साफ करने का झांसा देकर छह लाख के आभूषण ले उड़े...

गहने साफ करने का झांसा देकर छह लाख के आभूषण ले उड़े जालसाज

सेवानिवृत व एक वर्तमान शिक्षक के घर घटना को दिया अंजाम

तहरीर के आधार पर सीसीटीवी के जरिए जालसाजों को पकड़ने में जुटी पुलिस

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं के गहने सफाई करने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवकों ने लगभग छ: लाख रूपये के गहना लेकर फरार हो गए। जालसाजों ने यह घटना एक सेवानिवृत शिक्षक व एक कार्यरत शिक्षक के घर पहुंचकर गहनों की सफाई करने का दिया झांसा। सूचना मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए जालसाजों की पड़ताल में जुट गई।

नगर के वार्ड नंबर 25 निवासी व सेवानिवृत शिक्षक राम व्यास पांडेय की मकान हाटा कोतवाली से लगभग 500 मीटर दूर इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप नहर के किनारे है। सोमवार की सुबह साढ़े नो बजे बाइक से दो युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे और अपने को कंपनी का आदमी बताकर दरवाजे पर बैठे राम व्यास पांडेय व उनकी पत्नी से कहा कि हम लोगों के पास बरतन साफ करने का पाउडर है।

वह पीतल का लोटा लाए तो युवकों ने उसे साफ कर दिखा दिया। फिर शिक्षक की पत्नी की अंगूठी, कान की बाली आदि को पाउडर डालकर लोटे में रखा और कहा कि दस मिनट बाद यह साफ हो जायेगा। जब युवक चले गये तो शिक्षक व उनकी पत्नी ने देखा कि लोटे में गहने नही थे। पीड़ित राम व्यास पांडेय ने तहरीर सौंपकर अज्ञात ठगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। दूसरी घटना पिपरा तिवारी गांव में हुई।

सड़क के किनारे स्थित शिक्षक गोविंद प्रसाद वर्मा के घर साढ़े 11 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे और गहने की साफ सफाई कराने की बात कहकर शिक्षक की पत्नी सरिता देवी को सोने की अंगूठी कान की बाली व मंगलसूत्र की सफाई करने लगे। उन्होंने कुछ समय बाद बरतन से गहना निकाला तो सिर्फ लोहा दिखाई दिया। पीड़ित गोविंद प्रसाद वर्मा ने बताया कि चार लाख रूपये के गहने गायब हुए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि दोनों मामले में तहरीर मिली है। ठगों का पहचान कर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular