हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 13/02/2026 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काव्या सिंह द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण व बंदियो के अधिकार,प्ली-बारगेनिंग के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश काव्या सिंह द्वारा बंदियो के अधिकार व प्ली-बारगेनिंग विषय पर विस्तृत रूप से बंदियो को जानकारी देते हुए उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तत्पश्चात न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अमन कुमार सिंह, डिप्टी जेलर अनीश यादव, अमर कुमार सिंह,नरेश चन्द्र,सुखलाल लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।





