Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhडीएम की अध्यक्षता में परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक, नकलविहीन व पारदर्शी...

डीएम की अध्यक्षता में परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक, नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

सकुशल परीक्षा के लिए 136 स्टैटिक, 21 सैक्टर, 05 जोनल एवं 03 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट्स तैनात

अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के केंद्र बिन्दु परीक्षार्थी होते हैं ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि आप द्वारा कोई भी विद्यार्थी डिस्टर्ब न हो। बोर्ड द्वारा निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार की परीक्षा आयोजित कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सभी नामित मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हों। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाओं में विशेष सतर्कता बरतने तथा परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नकल या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम-1998 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा, समय से खोलने की प्रक्रिया तथा गोपनीयता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की समय से उपस्थिति एवं सक्रियता पर भी विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए समुचित पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था होने पर पूरे जिले की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता है, ऐसे में दिये गए निर्देशों को अच्छे से आत्मसात कर दायित्वों का सफल निर्वहन करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 पूरन सिंह ने बताया कि जिले में 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 11 संवेदनशील और 02 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। परीक्षाओं के लिए 136 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 21 सैक्टर मजिस्ट्रेट, 05 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 03 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की गई। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 51,514 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 29,016 छात्र और 22,498 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 50,030 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें 29,765 छात्र एवं 20,265 छात्राएं परीक्षा देंगे। इस प्रकार जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 1,01,544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 08ः30 से 11ः45 बजे तक एवं 02 बजे से 05ः15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular