Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarquee19वें तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन भोजन बनाओ प्रतियोगिता...

19वें तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन भोजन बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

महोबा। साईं कालेज आफ एजुकेशन डिग्री कालेज के 19वें तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन भोजन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने मिट्टी के बर्तन में स्वादिष्ट भोजन बनाया, जिसका स्वाद संपूर्ण महाविद्यालय के परिवार के चखा और खूब सराहना की। समारोह के अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वार्षिक क्रीडा समारोह में बाम्बे स्टाक एक्चेंज के निवेश सलाहकार प्रशांत दीक्षित ने निवेश करने के विभिन्न तरीकों से विद्यार्थियों को रुबरू कराते हुए अपने पैसों को भविष्य में सही जगह व सही समय पर निवेश करने के गुर सिखाए। प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन की प्रत्येक समस्या का सामना हमे करना चाहिए क्योंकि संघर्ष से ही विजय का रास्ता निकलता है। प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में हुई प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कहा कि खेलों से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।

प्रार्चार ने कहा कि क्रीडा समारोह के तीसरे दिन खाना बनाओ प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने मिट्टी के बर्तनों से जो स्वादिष्ट व्यंजन बनाए हैं, उसका स्वाद कालेज परिवार को हमेशा याद रहेगा। कहा कि इसी प्रकार से आगे भी प्रतिभागी परिश्रम करते रहे और जिले में हो रहे सूर्य महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते है। इस मौके पर मैराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श कुमार, आशीष चौरसिया, रजनी पटैरिया, अंजना श्रोतीय, अर्चना श्रीवास्तव, शहनवाज खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular