Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी बजट विकास और समृद्धि का रोडमैप : पंकज चौधरी

यूपी बजट विकास और समृद्धि का रोडमैप : पंकज चौधरी

महराजगंज। वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई अहम प्रावधानों की घोषणा की। सरकार के अनुसार वर्ष 2024–25 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) बढ़कर ₹30.25 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। साथ ही बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत होने और करोड़ों लोगों के बहुआयामी गरीबी से बाहर आने का दावा किया गया है।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसे “विकास, विश्वास और समृद्धि” का बजट बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक परिणाम प्रदेश की प्रगति में दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को केंद्र में रखकर संतुलित प्रावधान किए गए हैं। कृषि, एमएसएमई, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए रोजगार सृजन, कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर दिया गया है। पंकज चौधरी ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular