Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiशाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी मे जनपद के किसानों ने परचम लहराया

शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी मे जनपद के किसानों ने परचम लहराया

बाराबंकी। जनभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित

प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 मेँ बाराबंकी के किसानों ने अपना परचम लहराया है.

उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।इस अवसर पर जनपद बाराबंकी के विकास खंड देवा के ग्राम दफेदार पुरवा के निवासी औद्यानिक फसलों के अन्तर्गत ग्लैडियोलस फूलों एवं पाली हाउस में जरबेरा फूलों के सफल प्रगति शील कृषक मोइनुद्दीन सिद्दीकी को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं प्रदर्शनी में जनपद के प्रगति शील कृषक प्रमोद कुमार वर्मा सफीपुर द्वारा शाकभाजी टमाटर मे प्रथम,मूली में दि्वतीय ,फल- स्ट्रॉबेरी में तृतीय, शैलेंद्र मौर्य पल्हरी फल पपीता में दि्वतीय, रमाकांत फतेहसराय मूली प्रथम, उत्तम मौर्य कबिरापुर-स्ट्रॉबेरी में दि्वतीय, अमरूद में तृतीय , दुर्गेश मौर्य विशुनपुर फल ड्रैगन फ्रूट प्रथम एवं गया प्रसाद मौर्य विशुनपुर ने फल अमरूद में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर जनपद बाराबंकी का नाम रोशन किया है। सभी पुरस्कार प्राप्त कर्ता प्रगति शील कृषकों द्वारा जिला उद्यान अधिकारी महोदया बाराबंकी एवं उद्यान विभाग के नवीनतम औद्यानिक तकनीकी को श्रेय दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular