Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeSliderपाकिस्तान को आखिरकार झुकना ही पड़ा, भारत के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेलने...

पाकिस्तान को आखिरकार झुकना ही पड़ा, भारत के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेलने को हुआ तैयार

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार करने के फैसले पर यू-टर्न मार लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने को तैयार हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने इसका एलान करने के लिए आईसीसी ने 24 घंटे का समय मांगा है और मंगलवार को घोषणा कर सकते हैं।

टी-20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन वह पाकिस्तानी जनता के सामने जाने के लिए उपयुक्त बहाना तलाश रहा है, इसीलिए उसने आधिकारिक घोषणा के लिए मंगलवार तक का समय मांगा है।

रविवार को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल व अन्य क्रिकेट बोर्डों के साथ मैराथन बैठक की। इसके बाद सोमवार रात को पाकिस्तान के गृहमंत्री और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत के साथ खेलने को लेकर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में हो जाएगा।

भारत-पाकिस्तान का होगा मुकाबला

इस मामले पर आईसीसी और बीसीबी के साथ लगातार बातचीत जारी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि नकवी ने बैठक के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की और उसके बाद पाकिस्तान का भारत से मैच खेलना तय हो गया है। आईसीसी ने इसके बाद एक सधी हुई प्रेस रिलीज जारी की जिसमें कहा गया कि इस टूर्नामेंट से हटने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर कोई जुर्माना और प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इससे पहले बीसीबी ने भी बयान दिया कि वह पीसीबी से आग्रह करता है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कैप भारत के विरुद्ध होने वाले मैच को खेले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular